नमस्कार दोस्तों, आज हम बात करेंगे सिंधु घाटी सभ्यता की, जिसे पढ़े बिना भारतीय इतिहास की शुरुआत समझ ही नहीं आती।ये सभ्यता इतनी एडवांस थी कि आज के शहर भी इनकी तरक्की को देखकर हैरान हो जाएँ।
इसका नाम “सिंधु नदी” के नाम पर पड़ा था, क्योंकि इसके ज़्यादातर शहर इसी नदी के आसपास मिले। इसे हड़प्पा सभ्यता भी कहा जाता है क्योंकि पहला शहर हड़प्पा मिला था।
Contents
- 1 खोज कब हुई??
- 2 समयकाल (Time Period)
- 3 प्रमुख स्थान (Major Sites)
- 4 नगर व्यवस्था (Town Planning)
- 5 अर्थव्यवस्था (Economy)
- 6 धर्म और संस्कृति (Religion & Culture)
- 7 लिपि (Script)
- 8 पतन के कारण (Decline Reasons)
- 9 परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य (Most Important for RRB NTPC)
- 10 मोहनजोदड़ो किस चीज़ के लिए प्रसिद्ध है? (RRB NTPC – PYQ)
- 11 ‘नृत्य करती लड़की’ (Dancing Girl) मूर्ति किस धातु की बनी है? (SSC CGL – PYQ)
- 12 लोथल किस कारण प्रसिद्ध है? (RRB Group-D – PYQ)
- 13 सिंधु घाटी सभ्यता की लिपि कैसी थी? (SSC CHSL– PYQ)
- 14 कालीबंगन किस बात के लिए प्रसिद्ध है?(RRB NTPC – PYQ)
- 15 सबसे बड़ा सिंधु घाटी स्थल कौन सा है? (SSC GD / Railway – PYQ)
- 16 हड़प्पा सभ्यता नाम किस कारण पड़ा? (RRB JE – PYQ)
- 17 सिंधु घाटी सभ्यता में किस धातु का प्रयोग नहीं मिलता? (SSC CGL PYQ)
- 18 कौन सा स्थल जल प्रबंधन (Water Management) के लिए प्रसिद्ध है? (RRB NTPC – PYQ)
- 19 सिंधु घाटी सभ्यता में नगर योजना कैसी थी? (SSC CHSL – PYQ)
- 20 अब आइए सिंधु घाटी सभ्यता से जुड़े महत्वपूर्ण question देखें
- 21 ARYA HISTORY
- 22 Like this:
खोज कब हुई??
19वीं सदी के अंत में जब ब्रिटिश लोग लाहौर–कराची रेलवे लाइन बना रहे थे, तब मजदूरों ने बड़े पैमाने पर बहुत सारी पुरानी पकी ईंटें खोदकर निकालीं। इन ईंटों का उपयोग रेलवे ट्रैक के नीचे (ballast) के रूप में किया गया। किसी को पता ही नहीं था कि यह एक बहुत बड़ी प्राचीन सभ्यता दबी हुई है।
मजदूरों ने ईंटें 1850–1880 के आसपास निकाली थीं। लेकिन असली पुरातात्विक खोज (Archaeological discovery) 1921 में हुई।
- हड़प्पा– दयाराम साहनी (1921)
- मोहनजोदड़ो– राखलदास बनर्जी (1922)
समयकाल (Time Period)
2600 ई.पू. – 1900 ई.पू. सिंधु घाटी सभ्यता का समय माना जाता है। इसी समय इसे अपनी सबसे ज़्यादा तरक्की मिली थी (Mature Harappan Phase)।
प्रमुख स्थान (Major Sites)
ये सभ्यता भारत और पाकिस्तान के कई इलाकों में फैली थी। कुछ मुख्य स्थल —
- हड़प्पा– पहला खोजा गया शहर (1921)
- मोहनजोदड़ो– ग्रेट बाथ के लिए प्रसिद्ध
- लोथल– डॉकयार्ड के लिए मशहूर
- धोलावीरा– अनोखी नगर रचना, तीन भागों में शहर
- कालीबंगन– कृषि के प्रमाण, अग्निकुंड
- राखीगढ़ी– हरियाणा में बड़ा स्थल
नगर व्यवस्था (Town Planning)
- ये सभ्यता अपनी अद्भुत शहर बसाने की कला के लिए जानी जाती है।
- सड़कें एक-दूसरे को काटती थीं (Grid System)
- घर पक्की ईंटों से बने थे
- हर घर में नहाने का स्थान, ड्रेनेज सिस्टम
- नालियाँ ढकी हुई (Covered Drainage System)
- मोहनजोदड़ो का ग्रेट बाथ – पहला सार्वजनिक स्नानघर
दोस्तों, सच कहें तो ये लोग सफाई और प्लानिंग में हमसे बहुत ज्यादा ही आगे थे।
अर्थव्यवस्था (Economy)
- मुख्य काम – कृषि, व्यापार, हस्तकला
- गेहूँ, जौ, बाजरा जैसी फसलें
- व्यापार – मेसोपोटामिया तक
- लोथल का डॉकयार्ड व्यापार का बड़ा केंद्र था
- मोहरें (Seals) व्यापार में इस्तेमाल होती थी
धर्म और संस्कृति (Religion & Culture)
- मातृदेवी (Mother Goddess) की पूजा
- पशुपति जैसी आकृति (शिव जैसा रूप)
- वृक्ष पूजा – पीपल का पेड़
- जानवरों से जुड़ी मान्यताएँ
- अग्नि पूजा के प्रमाण (कालीबंगन
Important — किसी मंदिर या विशाल धार्मिक भवन का प्रमाण नहीं मिला।
लिपि (Script)
इनकी लिपि अभी भी अज्ञात है। छोटी-छोटी ताम्र मुहरों पर लिखी मिलती है, पर आज तक पढ़ी नहीं जा सकी।
पतन के कारण (Decline Reasons)
तो भाई इस सभ्यता का पतन कई कारणों से माना जाता है–
- नदी मार्ग बदलना
- बाढ़
- पानी की कमी
- व्यापार का गिरना
- प्राकृतिक आपदाएँ
कोई एक कारण निश्चित नहीं है, कई कारण मिलकर असर बने।
परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य (Most Important for RRB NTPC)
- पहला स्थल– हड़प्पा
- सबसे बड़ा भारतीय स्थल –धोलावीरा
- सबसे बड़ा समग्र स्थल– मोहनजोदड़ो
- ग्रेट बाथ– मोहनजोदड़ो
- डॉकयार्ड– लोथल
- अग्निकुंड– कालीबंगन
- तांबे की सबसे प्रसिद्ध मूर्ति – नृत्य करती लड़की(डांसर गर्ल)
- सभ्यता का स्वर्ण काल – 2600–1900 ई.पू
- मौर्य वंश full information only 1k words
मोहनजोदड़ो किस चीज़ के लिए प्रसिद्ध है? (RRB NTPC – PYQ)
ग्रेट बाथ (Great Bath)
मोहनजोदड़ो का ‘Great Bath’ दुनिया का सबसे पुराना सार्वजनिक स्नानघर माना जाता है। यह ईंटों से बना, चारों तरफ से कमरों से घिरा और जल-रोधी (waterproof) है। इससे पता चलता है कि सिंधु घाटी के लोग सफाई, स्नान और सार्वजनिक जगहों पर खास ध्यान देते थे।
‘नृत्य करती लड़की’ (Dancing Girl) मूर्ति किस धातु की बनी है? (SSC CGL – PYQ)
तांबा (Bronze)
यह प्रतिमा मोहनजोदड़ो से मिली थी। इस लड़की का एक हाथ कमर पर और दूसरा बाहर है posture आज भी famous है। यह बताता है कि उस समय धातु ढलाई (metal casting) की तकनीक बेहद उन्नत थी, खासकर lost-wax technique।
लोथल किस कारण प्रसिद्ध है? (RRB Group-D – PYQ)
Dockyard (बंदरगाह / जहाज़ों का गोदाम)
लोथल गुजरात में स्थित है और यहाँ दुनिया के सबसे पुराने dockyards में से एक मिला है। इससे पता चलता है कि सिंधु घाटी सभ्यता के लोग समुद्री व्यापार में बहुत आगे थे और विदेशों (जैसे मेसोपोटामिया) तक व्यापार करते थे।
सिंधु घाटी सभ्यता की लिपि कैसी थी? (SSC CHSL– PYQ)
अपठित (Undeciphered)
अब तक इसकी लिपि नहीं पढ़ी जा सकी है। मुहरों(seals) पर छोटी-छोटी signs मिलती हैं लेकिन ये पूरी तरह decode नहीं हुईं। इस वजह से हमें इनके धार्मिक और राजनीतिक जीवन के बारे में पूरा पता नहीं चल पाता।
कालीबंगन किस बात के लिए प्रसिद्ध है?(RRB NTPC – PYQ)
अग्निकुंड (Fire Altars), और हल चलाने के निशान
कालीबंगन (राजस्थान) में खेत जोतने के निशान मिले ये दुनिया के सबसे पहले ploughed fields के प्रमाण हैं। साथ ही कई अग्निकुंड मिले जिनसे लगता है कि धार्मिक अनुष्ठान में आग का महत्व था।
सबसे बड़ा सिंधु घाटी स्थल कौन सा है? (SSC GD / Railway – PYQ)
धोलावीरा (भारत में)
और कुल मिलाकर सबसे बड़ा मोहनजोदड़ो (पाकिस्तान)
धोलावीरा की नगर-रचना अनोखी है इसे 3 भागों में बाँटा गया है। यहाँ से पानी संग्रहण की बेहतरीन व्यवस्था भी मिली।
हड़प्पा सभ्यता नाम किस कारण पड़ा? (RRB JE – PYQ)
सबसे पहले हड़प्पा स्थल की खोज होने के कारण।
1921 में दयाराम साहनी ने हड़प्पा की खोज की थी।
इसके एक साल बाद 1922 में मोहनजोदड़ो मिला।
इसलिए इस पूरी सभ्यता को लंबे समय तक हड़प्पा सभ्यता कहा जाता रहा।
सिंधु घाटी सभ्यता में किस धातु का प्रयोग नहीं मिलता? (SSC CGL PYQ)
लोहा (Iron)
सिंधु सभ्यता ताम्रपाषाण युग में आती है, इसलिए तांबा, कांसा खूब मिलता है। लेकिन लोहा बिल्कुल नहीं मिलता यह बाद के वैदिक युग में आता है।
कौन सा स्थल जल प्रबंधन (Water Management) के लिए प्रसिद्ध है? (RRB NTPC – PYQ)
धोलावीरा
धोलावीरा में पानी संग्रहण के लिए बाँध, तालाब और reservoir मिले हैं। राजस्थान जैसे शुष्क इलाके में ऐसी तकनीक बहुत advanced मानी जाती है।
सिंधु घाटी सभ्यता में नगर योजना कैसी थी? (SSC CHSL – PYQ)
Grid System पर आधारित
सड़कों को इस तरह बनाया गया था कि वे 90° के कोण पर एक-दूसरे को काटती थीं। घर पक्की ईंटों के बने, और नालियाँ ढकी हुई थीं यह प्राचीन दुनिया की सबसे वैज्ञानिक planning मानी जाती है।
अब आइए सिंधु घाटी सभ्यता से जुड़े महत्वपूर्ण question देखें
नीचे दिए गए प्रत्येक प्रश्न पर क्लिक करें और सही उत्तर जानें। यह SSC, Railway, State Exams जैसे सभी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले Most Important Questions हैं।
Q11. सिंधु घाटी सभ्यता की प्रमुख स्थलों की खोज किसने की थी?
सही उत्तर: दोनों —
हड़प्पा (दयाराम साहनी, 1921)
मोहनजोदड़ो (राखलदास बनर्जी, 1922)
Q12. सिंधु घाटी सभ्यता में किस धातु का प्रयोग हुआ था, लेकिन तांबे से अधिक मात्रा में नहीं?
उत्तर: कांसा (Bronze) – यह उनकी मुख्य मिश्र धातु थी, लेकिन तांबे से अधिक मात्रा में प्रयुक्त नहीं हुई।
Q13. सिंधु घाटी के लोग किस धातु को बिल्कुल नहीं जानते थे?
उत्तर: लोहा (Iron) – सिंधु घाटी सभ्यता में लोहे के किसी भी प्रकार के साक्ष्य नहीं मिलते।
Q14. मुख्य फसलें कौन-सी थीं?
उत्तर: सिंधु घाटी सभ्यता में मुख्य रूप से गेहूँ, जौ और कपास की खेती की जाती थी। कपास की खेती का सबसे पुराना प्रमाण भी हड़प्पा से मिला है।
Q15. क्या समुद्री व्यापार के प्रमाण हैं?
उत्तर: हाँ, सिंधु घाटी सभ्यता के लोग मेसोपोटामिया (वर्तमान इराक) तक समुद्री व्यापार करते थे। लोथल का डॉकयार्ड इसका प्रमुख प्रमाण है।
Q16. मोहरें किस सामग्री की बनी थीं?
उत्तर: सिंधु घाटी सभ्यता की अधिकांश मोहरें स्टिऐटाइट (Steatite / Soapstone) से बनी थीं। यह बहुत बार परीक्षाओं में पूछा जाता है।
Q17. क्या घोड़े के प्रमाण मिले?
उत्तर: सिंधु घाटी सभ्यता में घोड़े का स्पष्ट प्रमाण नहीं मिलता। केवल कुछ संदिग्ध अस्थियाँ मिली हैं, जिन्हें पक्का प्रमाण नहीं माना जाता।
Q18. कौन-सा जानवर सबसे ज़्यादा मिलता है?
उत्तर: सिंधु घाटी सभ्यता में सबसे ज़्यादा यूनिकॉर्न (एक-सींग वाला बैल) मोहरों पर मिलता है। यह हड़प्पाई सील्स का सबसे सामान्य प्रतीक है।
Q19. नगर योजना का सबसे खास भाग?
उत्तर: सिंधु घाटी सभ्यता की नगर योजना का सबसे खास भाग था—
- Covered Drainage System (ढकी हुई नालियाँ)
- Grid Pattern — जहाँ सड़कें 90° के कोण पर एक-दूसरे को काटती थीं
Q20. हड़प्पा सभ्यता के लोग किस लिपि का उपयोग करते थे?
उत्तर: सिंधु घाटी सभ्यता की लिपि चित्रलिपि (Pictographic) मानी जाती है, जो आज तक अपठित (Undeciphered) है।
Q21. कौन-कौन से खेल खिलौने मिले?
उत्तर: गुड़िया, पासा और बिसात (chess-like) जैसे खिलौने मिले। पासे का मिलना विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है।
Q22. किस शहर में ‘ग्रेनरी’ (अनाज भंडार) मिला?
उत्तर: हड़प्पा और मोहनजोदड़ो — दोनों स्थानों पर अनाज भंडार (granary) के प्रमाण मिले हैं।
Q23. कौन-सा स्थल कंकालों (mass burial) के लिए प्रसिद्ध है?
उत्तर: मोहनजोदड़ो — यहाँ कुछ स्थानों पर कई कंकाल एकत्र मिले हैं, जिन्हें सभ्यता के पतन से जोड़ा जाता है।
Q24. किस स्थल से ‘नौका’ (Boat) का चित्र मिला?
उत्तर: मोहनजोदड़ो — यहाँ से नौका/नाव के चित्रों के प्रमाण मिलते हैं।
Q25. किस स्थल से ‘कपास कपड़ा’ का प्रमाण मिला?
उत्तर: मोहनजोदड़ो — यहाँ से कपास (cotton) से बने वस्त्र और कपास की खेती के प्रमाण मिले हैं।
Q26. किस स्थल से ‘फैला हुआ नगर 3 हिस्सों में’ मिला?
उत्तर: धोलावीरा — इसमें Acropolis, Middle Town और Lower Town जैसे तीन भागों वाली नगर-रचना मिली है।
Q27. ‘बंदरगाह / Dockyard’ किससे मिला?
उत्तर: लोथल — लोथल का डॉकयार्ड/बंदरगाह सिंधु सभ्यता के समुद्री व्यापार का प्रमुख सबूत है।
Q28. किस स्थल पर सबसे बड़ी दीवारें मिलीं?
उत्तर: धोलावीरा — यहाँ विशाल रक्षा दीवारों और बुनियादी संरचनाओं के प्रमाण मिलते हैं।
Q29. सिंधु घाटी सभ्यता के लोग किस चीज़ का उपयोग करते थे?
उत्तर: मुख्यतः तांबे के औज़ार (copper tools) का उपयोग होता था; बैलों का उपयोग सामान्य था। घोड़े के स्पष्ट प्रमाण नहीं मिलते।
Q30. उनके धर्म की खासियाँ?
उत्तर: मातृदेवी पूजा, पशुपति-सी आकृतियाँ, वृक्ष पूजा और अग्निकुंड (कालीबंगन) के प्रमाण मिले हैं; पर किसी बड़े मंदिर या पक्के धार्मिक भवन के स्पष्ट प्रमाण नहीं मिले।
Q31. किस स्थल से सबसे अधिक पक्की ईंटों का प्रयोग दिखाई देता है?
उत्तर: मोहनजोदड़ो
Q32. हड़प्पा सभ्यता में अनाज भंडारण के लिए कौन-सी संरचना प्रयोग की जाती थी?
उत्तर: ग्रैनरी (Granary)
Q33. किस स्थान से तांबे का रथ (Copper Chariot) मिला था?
उत्तर: दैमाबाद
Q34. सिंधु सभ्यता के लोग किस धातु का उपयोग नहीं जानते थे?
उत्तर: लोहा (Iron)
Q35. हड़प्पावासियों के मुख्य आहार में कौन-सी वस्तु प्रमुख थी?
उत्तर: गेहूँ और जौ
Q36. किस स्थल से विश्व का सबसे प्राचीन डॉकयार्ड मिला है?
उत्तर: लोथल
Q37. हड़प्पा की सभ्यता किस युग की मानी जाती है?
उत्तर: कांस्य युग (Bronze Age)
Q38. हड़प्पा सभ्यता में तौल और माप किस सामग्री के बने होते थे?
उत्तर: पत्थर के भार (Stone Weights)
Q39. ‘डांसिंग गर्ल’ की कांस्य मूर्ति किस स्थल से मिली?
उत्तर: मोहनजोदड़ो
Q40. हड़प्पावासी किस जानवर को पवित्र मानते प्रतीत होते हैं?
उत्तर: बैल / यूनिकॉर्न
Q41. कालीबंगन किस विशेषता के लिए प्रसिद्ध है?
उत्तर: अग्निकुंड (Fire Altars)
Q42. किस स्थल से नहर-सिंचाई (Canal Irrigation) का प्रमाण मिला?
उत्तर: शुतुगेंढ़
Q43. हड़प्पा सभ्यता की मोहरें किस सामग्री से बनी होती थीं?
उत्तर: स्टियाटाइट (Steatite)
Q44. किस स्थल से ‘प्रिस्ट किंग’ की मूर्ति प्राप्त हुई?
उत्तर: मोहनजोदड़ो
Q45. किस स्थल से नृत्य मंच / Assembly Hall मिला?
उत्तर: मोहनजोदड़ो
Q46. हड़प्पावासी मुख्यतः किस धातु का उपयोग करते थे?
उत्तर: कांसा (Bronze)
Q47. हड़प्पा सभ्यता में मनके (Beads) किस स्थल से बड़ी मात्रा में मिले?
उत्तर: चन्हुदड़ो
Q48. मनके बनाने का सबसे बड़ा केंद्र कौन-सा था?
उत्तर: लोथल
Q49. हड़प्पा सभ्यता में कुम्हारी (Pottery) किस प्रकार की थी?
उत्तर: लाल मृदभांड (Red Pottery) — काली पॉलिश वाली डिजाइन
Q50. हड़प्पा के बर्तनों पर किस प्रकार की चित्रकारी मिलती है?
उत्तर: ज्यामितीय आकृतियाँ, वृक्ष, जानवर
Q51. ‘पशुपति मुहर’ किस सामग्री की बनी है?
उत्तर: स्टियाटाइट (Steatite)
Q52. हड़प्पा लोग किस उद्योग में सबसे अधिक दक्ष थे?
उत्तर: मनका उद्योग (Bead Industry)
Q53. कौन-सी मूर्ति हड़प्पा कला का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण मानी जाती है?
उत्तर: नृत्य करती लड़की (Dancing Girl)
Q54. ‘पादुकाएँ (Footwear)’ किस स्थल से मिली थीं?
उत्तर: हड़प्पा
Q55. हड़प्पा सभ्यता की मूर्तियाँ किस विधि से बनाई जाती थीं?
उत्तर: धातु के लिए – खोई मोम तकनीक (Lost-wax Technique)
Q56. हड़प्पा सभ्यता में बर्तन बनाने के लिए कौन-सा चाक प्रयोग होता था?
उत्तर: साधारण चाक (पंखे वाला चाक नहीं)
Q57. किस स्थल से संगीत या नृत्य से संबंधित खिलौने मिले?
उत्तर: चन्हुदड़ो
Q58. किस स्थान से ‘घोड़े’ का सबसे कमजोर/संदिग्ध प्रमाण मिलता है?
उत्तर: सूर्यककड़ा (Surkotada)
Q59. हड़प्पा सभ्यता में आभूषण किस सामग्री से बनते थे?
उत्तर: सोना, चाँदी, मनके, शंख
Q60. महिलाएँ कौन-सा प्रमुख आभूषण पहनती थीं?
उत्तर: हस्तकंकण (Bangles)