प्राचीन भारतीय इतिहास के आधुनिक लेखक – जब हमने अपने अतीत को फिर से देखा

हम सब जानते हैं कि भारत का इतिहास अत्यंत समृद्ध है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि प्राचीन भारत के इतिहास को आधुनिक ढंग से किसने लिखा? किसने हमारी पुरानी परंपराओं, शास्त्रों और सभ्यता को शोध और प्रमाणों के साथ दुनिया के सामने रखा?

आज हम उन्हीं लेखकों की बात करेंगे, जिन्होंने भारत के अतीत को समझने और समझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


प्राचीन भारतीय इतिहास के लेखक शुरुआत कहां से हुई?

हमारे शिक्षित पूर्वजों ने महाकाव्य, पुराणों और जीवन चरित्रों जैसे ग्रंथों में इतिहास को सहेज कर रखा था। लेकिन आधुनिक ढंग से अनुसंधान की शुरुआत अठारहवीं सदी के उत्तरार्द्ध (18वीं सदी का दूसरा भाग 1750-1800) से हुई।


औपनिवेशिक (ब्रिटिश) दृष्टिकोण और उनका योगदान

1765 से 1857 के बीच की बात करें तो…

Read more

प्राचीन इतिहास का महत्व – हमारे अतीत से सीखने का समय

अशोक स्तंभ, सांची स्तूप और सिंधु नदी के नक्शे के साथ प्राचीन भारत का सांस्कृतिक चित्रण

जब हम भारत के प्राचीन इतिहास की बात करते हैं, तो यह केवल तारीखों और राजाओं की सूची नहीं है। यह हमारी पहचान, संस्कृति, परंपराएं और सोच की जड़ है। हम सबने कभी न कभी इतिहास पढ़ा है, लेकिन क्या आप सच में जानते हैं कि प्राचीन भारत का महत्व आज के समय में कितना गहरा है? आइए, हम और आप मिलकर इस विषय की गहराई में उतरते हैं।

Read more

प्राचीन भारतीय इतिहास : एक झरोखा अतीत की ओर

प्राचीन भारतीय इतिहास के तीन काल – प्रागैतिहासिक, आद्य ऐतिहासिक और ऐतिहासिक का चित्रात्मक दृश्य

भारत का इतिहास जितना पुराना है, उतना ही रहस्यमय और रोमांचक भी है। जब हम अपने अतीत की परतें खोलते हैं, तो हमें न केवल पुरानी सभ्यताओं की झलक मिलती है, बल्कि यह भी समझ आता है कि आज की आधुनिकता की नींव कितनी गहरी जमी हुई है। भारतीय इतिहास का विभाजन आमतौर पर तीन प्रमुख भागों में किया गया है – प्राचीन, मध्यकालीन और आधुनिक। इन तीनों में से प्राचीन इतिहास वह दौर है, जब सभ्यताओं का उद्भव हुआ, सामाजिक संरचनाएं बनीं और हम सब ने पहली बार अपने अस्तित्व को आकार देना शुरू किया।

प्राचीन इतिहास की बात करें, तो यह वह समय है जबसे इतिहास की शुरुआत हुई मानी जाती है तब से लेकर और यह लगभग 700 ईस्वी (A.D.) तक फैला हुआ है। इस काल को समझने और अध्ययन को सरल बनाने के लिए हमारे इतिहासकारों ने इसे तीन भागों में बाँटा है –

  1. प्रागैतिहासिक काल
  2. आद्य ऐतिहासिक काल
  3. ऐतिहासिक काल

इसे भी पढ़ें: B.C. और A.D. क्या है?

अब एक सवाल स्वाभाविक रूप से आपके मन में आएगा – आखिर हम इस तरह विभाजन क्यों करते हैं?
तो इसका उत्तर बड़ा ही आसान है – इतिहास को जानने के जो स्रोत (sources) होते हैं, उनके आधार पर ही हम इन कालों को वर्गीकृत करते हैं। हमारे इतिहास के अलग-अलग समय में सभ्यताओं की जानकारी हमें लिखित, पुरातात्विक (archaeological) या अन्य माध्यमों से मिलती है। इन्हीं के अनुसार हम यह तय करते हैं कि वह समय कौन-से काल में आएगा।

Read more