इतिहास और कालक्रम: 2025 और उससे पहले का सफर

इतिहास की समयरेखा जिसमें B.C., A.D., ग्रेगोरियन कैलेंडर और भारतीय पंचांग के माध्यम से मानव विकास को दर्शाया गया है।

सोचो, आज हम 2025 में जी रहे हैं। लेकिन क्या इसका मतलब ये है कि इतिहास भी सिर्फ 2025 साल ही पुराना है??? 🤔

नहीं न! ये सिर्फ एक कालक्रम का point है, एक data है जो हमें बताता है कि ईसा मसीह के जन्म के बाद 2025 साल हो गए हैं। तो उसके पहले का क्या ??

अब अगर हम archaeological evidence देखें, तो हमें ऐसी ऐसी चीजें मिलती हैं जो  2000 साल, 5000 साल, यहां तक कि 2 लाख साल पहले की मानव सभ्यता और उनके बिकास, उनके रहन-सहन की कहानी बताते हैं। 

मतलब कि, 2025 सिर्फ एक रजिस्ट्रेशन नंबर की तरह है (असली गाड़ी तो बहुत पहले से चल रही थी।)

 यही जानकारी है कालक्रम —  समय को समझने का तरीका 


2025– एक समय या बस डेटा?

तो मान लो 2025 एक data है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि सब कुछ यहीं से शुरू हुआ। इसके पीछे भी काफी  चीजें हुई है जो हमारे इतिहास का हिस्सा है।

अगर कोई कहे कि अभी 2025 चल रहा है, तो हमें ये समझना चाहिए कि ये सिर्फ ईसा मसीह के जन्म से गिने गए सालों की गिनती (ईशा मसीह का जन्म •, 1, 2, 3,….. . 2025)  है। सही मायने में तो इंसान की कहानी इससे कहीं ज्यादा पुरानी है।


अब बात करते हैं कैलेंडर की –अखिर कौन तय करता है कालक्रम?

1. ग्रेगोरियन कैलेंडर-

आज जो हम सब जनवरी, फरवरी, मार्च… ऐसे 12 महीने देखते हैं, वो इसी कैलेंडर से आते हैं।

 इसमें साल की शुरुआत जनवरी से होती है और दिसंबर पर खत्म होती है।

यह कैलेंडर ईसा मसीह के जन्म के हिसाब से चलता है।

  यानी A.D. = Anno Domini (ईसा के बाद),

  और B.C. = Before Christ (ईसा से पहले)।

Read more